Gold Silver Price Today : सोना सस्ता, चांदी की कीमत भी कम, देखें कितने गिरे भाव

Gold Silver Price Today : सोना सस्ता, चांदी की कीमत भी कम, देखें कितने गिरे भाव

Gold Silver Rate Today :   कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन आज शुक्रवार को सराफा बाजार में  ओपन होते ही रौनक दिखाई दी, सोना और चांदी सस्ती कीमतों के साथ ओपन हुए। आज 10 फरवरी 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 10 February 2023) जारी हुईं। सोना (24 कैरेट) 550 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती कीमत पर कारोबार करता दिखाई दिया और चांदी भी 550 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ कारोबार करती हुई ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 52,450/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 52,400/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 52,400/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 53,200/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 57,310/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 57,160/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 57,160/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 58,040/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 70,800/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 70,800/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत  72,500/- रुपये है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews