Gold Silver Price: सोना चांदी खरीदने का ये है सही समय, जानिये क्या है ताजा कीमत

gold silver

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फरवरी में सोने चांदी की कीमतों (Gold  Silver Price)में देखी गई गिरावट के बीच जानकारों का मानना है कि यदि आप सोना चांदी (Gold Silver) खरीदना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए सही समय है। बाजार विश्लेषक तो ये भी मानते हैं कि ये मौका आपके लिए सुनहरा मौका भी हो सकता है।

बाजार (Market) के रुख पर नजर डालें तो पिछले एक सप्ताह से सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना (Gold)  लगातार सात दिनों से नीचे आ रहा है तो चांदी (Silver) भी लुढ़क रही है। पिछले दो महीनों की गिरावट पर यदि निगाह डालें तो अब तक सोना (Gold) 3000 रुपये सस्ता हो चुका है वहीँ चांदी (Silver)  में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

बाजार विशेषज्ञ सोना चांदी खरीदने की इच्छुक लोगों के लिए ये समय अच्छा बता रहे हैं। गिरावट के बीच 22 कैरेट सोने का भाव 43,530 रूपए प्रति दस ग्राम पहुँच गया है वहीँ 24 कैरेट सोने का भाव 47,390 प्रति दस ग्राम हो गया है।

सोने चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर सराफा बाजार में भी हलचल देखने को मिली। एक दिन पहले 28  फरवरी को इंदौर सराफा बाजार की बात करें तो यहाँ 24 कैरेट सोने का भाव 47,390 था वहीँ चांदी 71,570 प्रति किलो थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews