Gold Silver Price Today : महाशिवरात्रि पर सोने में उछाल, देखें कितनी बढ़ी कीमत

Gold Silver Price Today : महाशिवरात्रि पर सोने में उछाल, देखें कितनी बढ़ी कीमत

Gold Silver Rate Today :  चालू कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शनिवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव दिखाई दिया। आज 18  फरवरी 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 18 February 2023) जारी हुईं। महाशिवरात्रि पर सोना (24 कैरेट) 440 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत पर कारोबार करता ओपन हुआ और चांदी शुक्रवार के बंद भाव के साथ कारोबार करती हुई ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 52,350/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 52,200/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 52,200/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 52,900/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 57,100/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 56,950/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 56,950/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 57,710/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 68,600/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 68,600/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत  71,800/- रुपये है।

ऐसे समझें सोने की शुद्धता

24 कैरेट = 100 प्रतिशत शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 83.3 प्रतिशत शुद्ध सोना
20 कैरेट = 91.7 प्रतिशत शुद्द सोना
18 कैरेट = 75.0 प्रतिशत शुद्ध सोना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews