MP Breaking News

Gold Silver Rate 1 September : फिर बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड और 1 Kg सिल्वर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: सितंबर महीने की पहली तारीख को सोने- चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1.54 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए पर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों का ताजा भाव
Gold Silver Rate

सितंबर महीने की पहली तारीख को सोने चांदी की कीमतों में मिला जुला असर देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 154,359 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,34,420रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

मंगलवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,56,980 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,49,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,080 , 22 कैरेट का भाव 1,44,000 और 18 कैरेट का भाव 1,17,880 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,49,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,55,900 रुपये बनी हुई है।

इन कारणों से पड़ रहा है सोने-चांदी की कीमतों पर असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़े संकेतों के कारण सराफा बाजार में सतर्कता का माहौल है। भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के विनिमय दर में उतार-चढ़ाव घरेलू बाजार की कीमतों को सीधे प्रभावित कर रहा है। आने वाले त्यौहारी और शादी-ब्याह के सीजन के कारण स्थानीय स्तर पर सोने-चांदी को समर्थन मिल रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड उछलकर $91 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, वहीं WTI क्रूड भी $86 के ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 99.5 के स्तर पर मजबूत बना हुआ है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले दबाव में है और 95 के स्तर के आसपास बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना $4,435 प्रति औंस और चांदी $66.6 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व में तनाव शांत नहीं होता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ता रहेगा। निवेशकों को एकमुश्त निवेश से बचकर आंशिक (SIP) मोड में कदम बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Gold Silver Rate 1 September : फिर बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड और 1 Kg सिल्वर का लेटेस्ट रेट - MP Breaking News