Hindi News

Gold Silver Rate : सोना पुरानी कीमत पर, चांदी के रेट में तेजी, जानिए आज के भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : सोना पुरानी कीमत पर, चांदी के रेट में तेजी, जानिए आज के भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक सोमवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ वो पुरानी कीमत पर ही ट्रेंड कर रहा है , वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में 600 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

सोमवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 45,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,350 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,240 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,900 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,690 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,480 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 46,240 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 48,600 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 47,660 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चार महानगरों में चांदी का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 64,700 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !