Hindi News

Gold Silver Rate: सोने की कीमत में बदलाव नहीं, चांदी सस्ती, जानिए आज का ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है, शनिवार को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई फिर नए कारोबारी सप्ताह के पहले दो दिन सोमवार और मंगलवार को सुबह सोने चांदी की कीमतों में गिरावट रही। लेकिन पिछले दो दिनों से सोने की कीमत स्थिर है जबकि चांदी लगातार सस्ती हो रही है।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढाव के बीच गुरुवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को सुबह सोने  की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ गौरतलब है कि बुधवार को भी सोने की कीमत नहीं बदली थी जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 10 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 45,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर थी जो बुधवार को भी स्थिर रहा और आज गुरुवार को सुबह भी नहीं बदली जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) में गिरावट जारी है गुरुवार को चांदी 200 रुपये प्रति किलो ग्राम की गिरावट के साथ 62,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है। जबकि बुधवार को चांदी का रेट 62,500 था।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के गौरव Vivek Sagar पहुंचे भोपाल, खेल मंत्री ने किया स्वागत, CM Shivraj ने दी बधाई

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,500 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,280 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,700 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,860 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,600 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 46,280 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47,700 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 47,850 रुपये प्रति दस ग्राम है।

 ये भी पढ़ें – Congress का आधिकारिक अकाउंट Twitter ने किया ब्लॉक, नियमों का दिया हवाला

चार महानगरों में चांदी का भाव 

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,300 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,300 रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 62,300 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कैरेट का मतलब क्या होता है?

कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – 12 August World Elephant Day: क्यों मनाया जाता है विश्व हाथी दिवस ? जानिए हाथियों से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews