Hindi News

Gold Silver Rate: क्रिसमस से पहले सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी, जल्द चेक करें रेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 25 दिसंबर 2021 क्रिसमस से पहले सोना-चांदी की कीमतों (25 December 2021 Christmas) में अप-डाउन का सिलसिला जारी है। नई अपडेट के मुताबिक, आज सोना सस्ता और चांदी महंगी हो गई है। आज शुक्रवार 24 दिसंबर 2021 (Gold Silver Rate Today 24 December 2021) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी कीमतों के अनुसार,  सोने की कीमत (Gold Rate Today) में गिरावट तो चांदी में तेजी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों को क्रिसमस पर मिलेगी गुड न्यूज! 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर आया नया अपडेट

सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ते भाव और चांदी ( Silver Rate Today) 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव से ट्रेंड कर रही है।अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे है तो यह बेहद अच्छा मौका है।बता दे कि सोने-चांदी की कीमत रोजाना दो बार जारी की जाती है, एक बार बाजार खुलने के समय सुबह और फिर शाम को बाजार बंद होने के दौरान।नए साल से पहले और शादियों के सीजन को देखते हुए सोने की खरीदारी की जा सकती है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (24 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47490
मुंबई सराफा बाजार 47300
कोलकाता सराफा बाजार 47490
चेन्नई सराफा बाजार 45460

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (23 December 2021)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51790
मुंबई सराफा बाजार 48300
कोलकाता सराफा बाजार 50,190
चेन्नई सराफा बाजार 49,600

चार महानगरों में चांदी का भाव (23 December 2021)
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 62,400
मुंबई सराफा बाजार 62,400
कोलकाता सराफा बाजार 62,400
चेन्नई सराफा बाजार  66200
बता दे कि  कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews