Bank News : ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

bank fd rate

Bank News: SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक समेत बड़े बैंकों के बाद निजी क्षेत्र के ऋणदाता साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के खाता धारकों के लिए खुशखबरी है। SIB ने ₹2 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 20 दिसंबर, 2022 से प्रभावी होंगी।

इस फैसले के बाद बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि वाली अब सामान्य लोगों को 2.65 फीसदी से 6.00 फीसदी की रेंज और वरिष्ठ नागरिकों को 3.15 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी के बीच ब्याज मिलेगा। साउथ इंडियन बैंक में, एक साल की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर अब अधिकतम नियमित ब्याज दर 7.00% और वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए 7.50% है।इससे पहले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज में बदलाव किया है।

किस पर कितना ब्याज

  • 7 दिन और 30 दिन के बीच की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 2.65 फीसदी ।
  • 31 और 90 दिन के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 3.25 फीसदी ब्याज दर ।
  • 91 दिन से 99 दिन के बीच की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
  • 100 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 5.50 फीसदी
  • 101 दिन से 180 दिन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.25 फीसदी ब्याज दर होगी।
  • 181 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि वाली एफडी पर 4.60 फीसदी ब्याज दर होगी।
  • 5 साल से कम की मैच्योरिटी वाली FD पर 6.50 फीसदी ब्याज
  • पांच साल या ज्यादा और 10 साल तक वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews