FD वाले ग्राहकों को लिए खुशखबरी, SBI समेत इन बैंकों ने किया बड़ा बदलाव, होगा अधिक लाभ, यहाँ जानें

FD वाले ग्राहकों को लिए खुशखबरी, SBI समेत इन बैंकों ने किया बड़ा बदलाव, होगा अधिक लाभ, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ती महंगाई और बढ़ते रेपो रेट के बीच खाताधारकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत देश के तीन बड़े बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। बता दें की यह नई दरें अलग-अलग प्रकार के टेन्योर के लिए तय की है। बैंकों के इस फैसले के बाद ग्राहकों को मुनाफा होगा। यदि आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम से जुड़े हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इन बैंकों की लिस्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ऐक्सिस बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

यह भी पढ़े… Redmi K50 Ultra Review: 108MP का तगड़ा कैमरा, 125W कि फास्ट चार्जिंग, गेमिंग के लिए बेहतरीन, जानें

एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट के दरों में बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने विभिन्न अवधि वाले एफडी में 15 बेसिस पॉइंट दरों की वृद्धि की है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाईट के मुताबिक एफडी की नई ब्याज दरें आज यानि 13 अगस्त से लागू हो चुकी है। अब एसबीआई के अलग-अलग एफडी पर आम ग्राहकों के लिए 2.90% से 5.65% की वृद्धि की गई है। वहीं वरिष्ट नागरिकों के लिए 10 दिनों की जमा राशि पर 3.40% से लेकर 6.45% ब्याज दरें प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े… Bajaj भारत में ला रही है सस्ती बाइक, दमदार माइलेज, आकर्षक डिजाइन, जानें डिटेल्स

वहीं ऐक्सिस बैंक ने भी 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इस बैंक ने एफडी दरों में 0.45% की बढ़ोत्तरी की है। 45 बेसिस पॉइंट की वृद्धि 17-18 महीने की अवधि वाले एफडी पर की गई है। वहीं नई दरें अब बढ़ाकर 6.05% कर दी गई है। यह दरें 11 अगस्त से ही लागू हो चुकी हैं। वहीं सेंट्रल ऑफ इंडिया ने भी एफडी दरों में इजाफा कर दिया है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाईट के मुताबिक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 2.75% से लेकर 5.55% तक की ब्याज दरें दी जाएगी। यह नए ब्याज दर 7 दिनों तक की मैच्योरिटी वाली एफडी के लिए निर्धारित की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews