आमजन के लिए खुशखबरी, नहीं किए RBI ने इंट्रेस रेट्स में कोई बदलाव, बोले गवर्नर शक्तिकांत दास इंफ्लेशन चिंता का विषय

आरबीआई ने आमजन को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए MPC की मीटिंग में ब्याज दरों को जस के तस रखने का बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की इस मीटिंग में ब्याज दर 6.5% पर बरकरार रखी गई है।
आमजन के लिए खुशखबरी, नहीं किए RBI ने इंट्रेस रेट्स में कोई बदलाव, बोले गवर्नर शक्तिकांत दास इंफ्लेशन चिंता का विषय

आरबीआई ने आमजन को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल मौजूदा लोन महंगे नहीं होंगे। शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की मीटिंग में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों को 6.5% पर बरकरार रखा जाएगा। बता दें कि ऐसा 11वीं बार है जब सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों को नहीं बदला गया है।

दरअसल सेंट्रल बैंक की ओर से अंतिम बार फरवरी 2023 में ब्याज दरों को बदला गया था। उस दौरान 0.25% दर बढ़ाई गई थी। जिसके चलते दर को 6.5% कर दिया गया था। जानकारी दे दें कि आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग हर दो महीनों में आयोजित की जाती है।

GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया गया

वहीं शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने यह अहम निर्णय लिया है। दरअसल इस दौरान उन्होंने महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले साल में जीडीपी ग्रोथ 7.2% से घटकर 6.6 परसेंट पर देखी जा सकती है। जिसके चलते GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है। आरबीआई की मीटिंग में आम जनों को खुशखबरी देते हुए आरबीआई ने ब्याज दरों को 6.5% पर बनाए रखा है। अब आम जनों पर लोन का बोझ नहीं बढ़ेगा। दरअसल लोन महंगे नहीं होंगे मौजूदा EMI ही उन्हें आगे भी देना होगी।

किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

इसके साथ ही इस मीटिंग में किसानों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी दी गई है। दरअसल कॉलेटरल फ्री एग्रीकल्चर लोन की सीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले कर्ज की सीमा 1.6 लाख रुपए थी जिसे अब बढ़ाकर ₹2 लाख प्रति उधारकर्ता कर दी गई है। इसके साथ ही बैंकों के लिए भी एक बड़ा फैसला एमपीसी की इस मीटिंग में लिया गया है। दरअसल अब बैंकों के लिए कैश रिजर्व रेशों यानी सीआरआर को 4.50% से घटाकर 4% पर कर दिया गया है। इससे बैंकों को फायदा होगा और बैंकों के पास नगदी बढ़ जाएगी जिससे लोन बंटवारे में बैंकों को काफी मदद मिलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews