अच्छी खबर : आज से सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, जानिए कितने कम हुए रेट

अच्छी खबर : आज से सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, जानिए कितने कम हुए रेट

व्यापार,  डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडर की नई कीमतें (LPG Gas Cylinder) हर महीने की पहली तारीख को जारी करती हैं। आज 01 सितम्बर 202 को भी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें (LPG gas cylinder new price) जारी की। आज जारी कीमतें देश में तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गई हैं। आइये जानते हैं पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी कम की है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 01 सितम्बर 2022 को कमर्शियल एलपीजी गई सिलेंडर की नई कीमतें जारी की। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती (Commercial LPG gas cylinder price reduced) का एलान किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने 01 अगस्त 2022 को कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 36 रुपये की कटौती (Commercial LPG gas cylinder price reduced) का एलान किया था। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 

शहर कीमत रुपये में
दिल्ली 1885.00
मुंबई 1844.00
कोलकाता 1995.50
चेन्नई 2045.00

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 

शहर कीमत रुपये में
दिल्ली 1053.00
मुंबई 1052.50
कोलकाता 1079.00
चेन्नई 1068.50
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews