सरकारी बैंक ने दिया महिलाओं को तोहफा, स्पेशल क्रेडिट कार्ड लॉन्च, मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ, यहाँ जानें डिटेल 

सरकारी बैंक का यह क्रेडिट कार्ड महिलाओं की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। डमेस्टिक एयरपोर्ट पर अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस समेत कई सुविधाएं मिलती है। आइए जानें कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है? 
SBI Credit Card Rules

Special Credit Card: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए स्पेशल क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इसका नाम ” Tiara क्रेडिट कार्ड” है। इस क्रेडिट कार्ड को महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यूजर्स को कई सुविधाओं का लाभ मिलता है।

टियारा क्रेडिट कार्ड के तहत पहले 60 दिन में 25 रुपये के खर्च पर फ्री वेवर की सुविधा मिलती है। 1 साल होने पर 2.5 लाख रुपए का खर्च होने पर एनुअल फीस रिवर्स हो जाती है। 400 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के लेनदेन भारत में सभी फ्यूल स्टेशन पर 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर मिलता है हालांकि। फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलता। अन्य कैटेगरी में 100 रुपये के हर खर्चे पर रिवॉर्ड पॉइंट का लाभ यूजर्स को मिलता है।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ (Tiara Credit Card Features)

डाइनिंग ट्रैवल और इंटरनेशनल खर्च पर प्रत्येक 100 पर 15 रीवार्ड प्वाइंट्स इस क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिलता है। डॉमेस्टिक एयरपोर्ट पर अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा हेल्थ एंड वैलनेस फर्स्ट जैसी सुविधाएं भी उपभोक्ताओं को बैंक ऑफर कर रहा है। फ्लिपकार्ट, नायका और Myntra पर 500 रुपये डिस्काउंट की सुविधा मिलती है। Lakme सलून पर 1500 रुपये का डिस्काउंट क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिलता है।महिला केंद्रित स्वास्थ्य और इंश्योरेंस पैक मुफ्त में मिलता है। बुक माय शो और बिगबास्केट पर पर प्रत्येक क्वार्टर में 250 रुपये का डिस्काउंट मिलता है। स्विग्गी वन, प्राइम वीडियो, फिटपास पर फ्री मेंबरशिप का लाभ भी मिलता है।

क्रेडिट कार्ड का लाभ कौन उठा सकता है? (Bank of Baroda)

यह एक प्रीमियम क्रेडिट क्रेडिट कार्ड है, जो रुपे नेटवर्क पर आधारित है। इसका लाभ 21 से 60 साल वेतनभोगी महिलाएं उठा सकती हैं। 21 से 65 वर्ष की सेल्फ एंप्लॉयड महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। उनकी सालाना इनकम 7.2 लाख रुपए से अधिक या इसके बराबर होनी चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews