सरकारी बैंक की खास टैक्स सेवर FD स्कीम, 5 साल के टेन्योर पर मिल रहा 7% ब्याज, यहाँ जानें डिटेल 

बैंक टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटेरेस्ट रेट 6% से भी ज्यादा हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?
bank fd

Bank FD: टैक्स सेवर एफडी स्कीम में निवेशकों को समय-समय पर ब्याज मिलता रहता है। इसके अलावा टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80सी के तहत निवेशक 1.5 लाख रुपये सालाना टैक्स डिडक्शन का लाभ इन एफडी योजनाओं पर उठा सकते हैं। कई बैंक टैक्स सेवर एफडी पर वर्तमान में आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल है।

पीएनबी टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत चार अलग-अलग टेन्योर ऑफर कर रहा है। 1895 दिन को छोड़ कर सभी के लिए इंटरेस्ट रेट समान है। वरिष्ठ नागरिक को बैंक 0.50 प्रतिशत और स्टाफ मेंबर को एक प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। बैंक ने जून 2024 में ब्याज दरों में संशोधन किया था।

मिल रहा कितना रिटर्न? (Tax Saver FD Scheme)

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 5 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल से अधिक से लेकर 1894 दिन के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज दे रहा है। 1895 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% ब्याज मिल रहा है। 1895 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर भी ग्राहकों को इतना ही ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit)

पंजाब नेशनल बैंक ने अक्टूबर 2024 में 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया था। सभी टेन्योर पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज अधिकतम ब्याज दर 7.75% है। एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews