Post Office Schemes: केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए कई योजनाएं चलाती है। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और अन्य कई योजनाएं शामिल है। हर तीन महीने पर सरकार छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) के ब्याज दरों में बदलाव करती है। 30 जून को सरकार ने डाकघर की कई योजनाओं पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट में वृद्धि कर दी है।
इस बार सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम और किसान विकास पत्र योजना के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना पर 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं NSC पर 7.7 फीसदी, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर 7.4 फीसदी, SCSS पर 8.2 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी और किसान विकास पत्र योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
ये भी पढ़ें
रेकरिंग डिपॉजिट और टाइम डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। 5 साल की आरडी के ब्याज दरों में 0.3% की वृद्धि हुई है। सरकार ने ब्याज को 6.2 फीसदी के बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.8% के बजाए 6.9% इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं 2 साल के टाइम डिपॉजिट का ब्याज 6.9 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो चुका है। 3 साल के टाइम डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 1 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक प्रभावी होंगे।
