Government Scheme: बेहद खास है ये योजना, पपीते का पेड़ लगाने पर सरकार दे रही है 45, 000 रुपये, जानें डीटेल

Government Scheme: बेहद खास है ये योजना, पपीते का पेड़ लगाने पर सरकार दे रही है 45, 000 रुपये, जानें डीटेल

Government Scheme: भारत कृषि प्रधान देश है। यहाँ की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। लेकिन देश में किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती है। ऐसी ही खास योजनाओं में से एक “एकाकृत बागवानी योजना (Integrated Horticulture Scheme)” है।

एकाकृत बागवानी योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जाती है। इसके तहत पपीते की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतगर्त कई अन्य फल भी आते हैं, इस लिस्ट में बेर, कटहल, अनार, आंवला, जामुन इत्यादि शामिल हैं।

शहरी क्षेत्रों में पपीते की मांग बहुत ज्यादा है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार योजना के तहत इसकी खेती पर वर्तमान में 75% तक का अनुदाम प्रदान कर रही है। यदि कोई किसान 1 हेक्टेयर की भूमि पर पपीते की खेती करता है तो उसे 60 हजार रुपये की लागत मुहैया करवाई जाती है। इस फल की खेती पर सरकार 45 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है ।

केवल बिहार के किसान ही इस स्कीम का लाभ उठाने के पात्र हैं। स्कीम का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान ऑनलाइन एकाकृत बागवानी योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews