Government Scheme: कमाल की है ये सरकारी योजना, बिना गारंटी मिलता है लाखों का लोन, यहाँ जानें

Government Scheme: कमाल की है ये सरकारी योजना, बिना गारंटी मिलता है लाखों का लोन, यहाँ जानें

Government Scheme: कई ऐसे युवा हैं जो खुद का बिजनेस शुरू करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन आर्थिक तंगी और अन्य रिसोर्सेस के अभाव में उनका यह सपना अधूरा ही रह जाता है। यदि आप भी अपना कारोबार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। भारत सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। यदि आपके पास भी अपने बिजनेस को लेकर एक ठोस प्लान है तो इस योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। ऐसी ही एक स्कीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसका नाम पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Scheme) है।

इतनी मिलती है राशि

इस योजना के तहत सरकार बिना किसी गारंटी के 10 लाख का लोन देती है। आप व्यापार के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसी तरह का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगता। आवेदन के बाद एक मुद्रा कार्ड दिया जाता है। ये सारी सुविधाएं नॉन- कॉर्पोरेट और गैर-कृषि कार्यों के लिए मिलती है।

ऐसे उठायें लाभ

पीएम मुद्रा योजना के तहत लाभार्थी को 3 प्रकार के लोन दिए जाते हैं। जिसमें शिशु, किशोर और तरुण लोन शामिल है। आप आसानी से ऑनलाइन इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट http://www.mudra.org.in/ पर विज़िट करें और वहाँ पूछे गए सभी डिटेल्स को सही-सही भरें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews