निवेशकों के लिए एक शानदार खबर! SEBI ने लॉन्च डिजिटल प्लेटफॉर्म “MITRA”, जानिए क्या है यह!

SEBI ने निवेशकों के लिए एक शानदार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म का नाम "MITRA" है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए SEBI निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो का पता लगाने में निवेशकों की मदद कर सकेगी।
निवेशकों के लिए एक शानदार खबर! SEBI ने लॉन्च डिजिटल प्लेटफॉर्म "MITRA", जानिए क्या है यह!

बुधवार को SEBI ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म “MITRA” लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो का पता लगाने में मदद करेगा। इस प्लेटफॉर्म का पूरा नाम Mutual Fund Investment Tracking and Retrieval Assistant (MITRA) है।

SEBI आए दिन निवेशकों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए नए निर्णय लेती रहती है। इसी कड़ी में, अब SEBI ने निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो का पता लगाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से निवेशकों को अपने भूले हुए निवेश की पहचान करने में भी बड़ी सहायता मिलेगी।

क्या है MITRA?

MITRA की मदद से निवेशक उन म्युचुअल फंड्स को खोज सकेंगे, जिन्हें वे भूल गए हैं। यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को उनकी केवाईसी समय पर अपडेट करने की भी जानकारी देगा। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म निवेशकों की उस चिंता का समाधान भी करेगा, जिसमें वे अपने निवेश पर समय पर नजर नहीं रख पाते हैं। दरअसल, कई बार कॉन्टैक्ट इनफॉर्मेशन अपडेट नहीं होने या सही जानकारी के अभाव में निवेशकों को अपने निवेश की जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म निवेशकों की सहायता करेगा।

क्यों किया गया इसे लॉन्च?

SEBI ने इसे लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है। सर्कुलर में कहा गया है कि निष्क्रिय पोर्टफोलियो बेहद संवेदनशील होते हैं और इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। इसीलिए, SEBI ने निवेशकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए MITRA प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो का पता लगाने में मदद करेगा और उन्हें सशक्त बनाएगा। SEBI द्वारा निवेशकों को यह एक बेहतरीन सुविधा दी गई है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से निवेशक अपने किसी भी भूले हुए निवेश की पहचान कर सकेंगे और अपनी वित्तीय योजना को बेहतर बना सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews