अच्छी खबर: GST से भरा सरकार का खजाना, राजस्व संग्रह में हुई वृद्धि, 1.6 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

अच्छी खबर: GST से भरा सरकार का खजाना, राजस्व संग्रह में हुई वृद्धि, 1.6 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

GST Collection: जीएसटी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में इजाफा हुआ है। अगस्त के मुकाबले राजस्व संग्रह में 2.2% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं सलाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 10% का ग्रोथ देखा गया है। सितंबर का कलेक्शन 1.62 लाख करोड़ रुपये रहा।

कितना हुआ जीएसटी कलेक्शन?

सितंबर महीने में केन्द्रीय जीएसटी कलेक्शन 29,818 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी संग्रह (माल के आयात पर एकत्र 41,145 करोड़ रुपये के साथ) 83, 623 करोड़, राज्य जीएसटी संग्रह 37, 657 करोड़ रुपये, और उपकर जीएसटी संग्रह (माल के आयात पर एकत्र 881 करोड़ रुपये के साथ) 11, 613 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वित्तवर्ष कैसे थे आँकड़े?

पिछले महीने सरकार के खजाने में जीएसटी क्लेशन के कुल 1, 62, 712 करोड़ रुपये आए। वहीं सितंबर 2022 में इसके आँकड़े 1.47 लाख करोड़ दर्ज किए गए थे। वित्तवर्ष 2023-24 के अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1,59,069 करोड़ रुपये था।

चौथी बार 1.6 लाख करोड़ से पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

मौजूदा वित्तवर्ष में चौथी बार राजस्व संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। चालू वित्तवर्ष में सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह अप्रैल में हुआ था, कुल 1,87,035 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। इसके अलावा जून, और जुलाई में जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews