GST Council Meeting: जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

GST Council Meeting: जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

GST Council Meeting: आज यानि 11 जुलाई को जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक का आयोजन होने जा रहा है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में मीटिंग होगी। बैठक में कई राज्यों के मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले फरवरी, 2023 में 49वीं जीएसटी काउन्सिल की बैठक हुई थी।

मंगलवार को होने वाली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग संबंधित मामलों पर सरकार बड़ा फैसला कर सकती है। साथ ही कैंसर की दवाइयों और सिनेमाघरों में मिलने वाले खाने-पीने की चीजों के टैक्स में बदलाव हो सकता है। ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लग सकता है, इस मामले में मंत्रियों के समूह की सहमति भी बनी थी। लेकिन अब तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं यूटिलिटी व्हेलस और इनपुट टैक्स के नियमों को सख्त करने का निर्णय भी बैठक में लिया जा सकता है।

मीटिंग में बिना तले नमकीनों (पापड़, कचरी इत्यादि) के टैक्स को लेकर भी बड़ा फैसला आ सकता है। वर्तमान में इन चीजों पर 18 फीसदी टैक्स लिया जाता है। संभावनाएं है कि सरकार इन चीजों पर 5 फीसदी टैक्स घटा सकती है। साथ ही MUVs के टैक्स को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है। केंद्र और राज्य के टैक्स ऑफिसर्स द्वारा बनाई गई फिटमेंट कमिटी ने 4 मित्र से लंबी, 1500cc से अधिक क्षमता और 170mm से अधक ग्राउन्ड क्लियरेन्स वाली एमयूवी पर 28% जीएसटी और 22% सेस लगाने की सिफारिश की है। इसके अलावा बैठक में दर युक्तिकरण पर जीओएम के संयोजक की नियुक्ति पर भी कोई स्पष्ट निर्णय आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews