राहत भरा रविवार! MP में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, इस शहर में पेट्रोल सबसे महंगा, जाने आज का रेट

राहत भरा रविवार! MP में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, इस शहर में पेट्रोल सबसे महंगा, जाने आज का रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Price of petrol and diesel)  स्थिर रही, हालांकि 0.08 रुपए का इजाफा पेट्रोल की कीमत में देखा गया है। जहां आज पेट्रोल 109.71 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है, तो वहीं डीजल की कीमत 94.90 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि अन्य शहरों के मुकाबले प्रदेश में ईंधन की कीमत अधिक है, लेकिन पहले के तुलना में लोगों को काफी राहत मिली है। यदि आप भी अपने गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो ईंधन के रेट की अपडेट जरूर लें।

यह भी पढ़े… IMD Alert : 15 राज्य में बारिश की चेतावनी, नई दिल्ली समेत 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, 10 जून के बाद उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

आज अनुपुर में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 111.45 रुपए प्रति लीटर है। बीते दी रीवा में पेट्रोल की कीमत करीब 112 रुपए प्रति लीटर थी। इस लिस्ट में अनुपुर के रीवा है, जहां पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपए प्रति लीटर है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, नीमच, कटनी, डींडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अशोकनगर, बेतूल, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मुरैना, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत करीब 108 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews