
ways to get duplicate passbook in hindi
Ways to get duplicate passbook : इस भागदौड़ भरी बिजी लाइफ में हम अपना जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर चलते हैं क्योंकि इसकी आवश्यकता हमें कब पड़ जाए ये नहीं पता लेकिन कई बार लोग इसे साथ तो ले जाते हैं पर किसी कारण वो उनसे गुम हो जाता है। जिसके चलते उन्हें परेशान होना पड़ता है। इसलिए बाद में वह संबंधित दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन आज हम आपके इस प्रॉब्लम का हल लेकर आएं हैं। दरअसल, आज के आर्टिकल में हम आपको दोबारा पासबुक कैसे बनवाएं, ये बताते हैं।
आइए जानें विस्तार से यहां डुप्लीकेट पासबुक प्राप्त करने के आसान तरीके – आपके बैंकिंग समाधान :

सबसे पहले तो आपको बैंक को सूचित करने के साथ ही थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। जिसके बाद बैंक मैनेजर से संपर्क करें और उनके बैंक गाइडलाइस के अनुसार, डुप्लीकेट पासबुक के लिए अप्लाई कर दें। इसके लिए इन प्रोसेस को फॉलो करें।
बैंक को करें सूचित
सबसे पहले आपको तुरंत अपने बैंक को इस बारे में सूचित करना होगा या फिर आप बैंक के टोल-फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरें
जिसके बाद दोबारा पासबुक पाने के लिए एक आवेदन पत्र भरें। इसमें आपको व्यक्तिगत और खाता की जानकारी देनी होगी।
FIR कॉपी सबमिट करें
कुछ बैंक आपसे गुम गई पासबुक की FIR की कॉपी मांग सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह उनके बैंक का प्रोटोकॉल होता है।
शुल्क भुगतान करें
कुछ प्राइवेट बैंक डुप्लीकेट पासबुक जारी करने के लिए एक शुल्क वसूलते हैं। यह शुल्क बैंक की नियमों और आपके खाते के प्रकार पर निर्भर करता है। हालांकि, कुछ बैंकों में यह शुल्क नहीं भी लिया जाता है।
इस तरह जारी होगा डुप्लीकेट पासबुक
बैंक द्वारा आपके आवेदन को स्वीकार करने के बाद वह आपको एक नया डुप्लीकेट पासबुक जारी करेगा।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

