HDFC बैंक ग्राहक ध्यान दें! 6 दिसंबर को बंद रहेगी ये सर्विस, समय पर निपटा लें काम

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ घंटे बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी। लेनदेन में परेशानी होगी। इसलिए सही समय पर महत्वपूर्ण काम निपटाने की सलाह दी जाती है।
hdfc bank downtime alert

सभी बैंक समय-समय पर शेड्यूल मेंटेनेंस का काम करते हैं। इस दौरान सिस्टम में अपडेट किए जाते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही देनी पड़ती है। एचडीएफसी बैंक ने खाताधारकों के लिए डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। कुछ समय के लिए क्रेडिट कार्ड  यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक में स्पष्ट किया है कि सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित होगी। मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही सर्विस फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएगी।

एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है। यह कई बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस प्रदान करता है। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में स्थित है। बैक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर शेड्यूल मेंटेनेंस को लेकर नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक 6 दिसंबर को सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक पूरे 2.5 घंटे एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड की सुविधा बाधित रहेगी।

ऐसे ट्रांजैक्शन में होगी परेशानी

सर्विस डाउन रहने के कारण कस्टमर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई ट्रांजैक्शन भी नहीं कर पाएंगे। इससे पहले 23 नवंबर को भी इसी समय पर क्रेडिट कार्ड की सर्विस बंद की गई थी। हालांकि अन्य किसी भी सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इन सर्विस के जरिए कर पाएंगे लेनदेन

यदि आप  क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं। तो उन्हें शेड्यूल मेंटेनेंस के समय से पहले यह बाद में लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। यह कदम बैंक ने सिस्टम को अधिक सुरक्षित, फास्ट और बेहतर बनाने के लिए उठाया है। ताकि कस्टमर को निर्बाध  सेवाओं का लाभ मिल सके। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई, एनईएफटी और आइएमपीएस सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। ग्राहक एटीएम मशीन से पैसे भी निकाल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews