HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 9 मार्च को बंद रहेगी कई सेवाएं, लेनदेन पर पड़ेगा प्रभाव, समय पर निपटाएं ये काम 

रविवार को सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसी बीच एचडीएफसी बैंक ने मेंटेनेंस का ऐलान किया है। कई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी। आइए जानें ग्राहक कब क्या काम नहीं कर पाएंगे?
hdfc bank customers alert

सभी बैंक समय-समय पर अपने सेवाओं को अपग्रेड करते रहते हैं। ट्रांजेक्शन प्रोसेस को बेहतर बनाने और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी होता है। देश का सबसे बड़े मार्च में दो दिन मेंटेनेंस करने वाला है। ऑफिशियल वेबसाइट पर शेड्यूल भी जारी कर चुकी है। 9 मार्च को कई सेवाएं (HDFC Bank Alert) बाधित रहेंगी।

कल एनईएफटी ट्रांजेक्शन, म्युचुअल फंड ट्रांजेक्शन और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन बाधित रहेगा। ऑनलाइन लेनदेन में ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। हालांकि सेवाएं कुछ घंटों के लिए लिए बंद रहेंगी। रविवार होने के कारण 9 मार्च को ग्राहक बैंक जाकर भी इन सर्विसेस से संबंधित काम नहीं करवा पाएंगे। इसलिए सही समय पर जरूरी काम निपटने की सलाह दी जाती है। हालांकि एटीएम के जरिए कैश विड्रोल की सुविधा जारी रहेगी। ग्राहक यूपीआई के जरिए लेनदेन कर पाएंगे।

कब कौन-सी सेवाएं रहेंगी बाधित?

एचडीएफसी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 9 मार्च 12:45 AM से लेकर 5:00 AM एनईफटी  ट्रांजेक्शन सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। 4 घंटे 15 मिनट तक सेवाएं बाधित रहेगी। 1AM से लेकर 5AM पूरे 4 घंटे तक  नए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एप पर म्युचुअल फंड ट्रांजेक्शन भी नहीं हो पाएगा। सुबह 5:00 बजे से लेकर सुबह 7:30 बजे तक पूरे 2 घंटे 30 मिनट तक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन भी बाधित रहेगा। हालांकि इसके बाद सर्विस पहले ही तरफ ही उपलब्ध रहेगी।

8 मार्च को बंद थी कई सेवाएं 

8 मार्च को भी कई सेवाएं बाधित थी। शनिवार को 2:30 AM से लेकर 6:00 AM  पूरे 4 घंटे तक ग्राहकों को कुछ सर्विसेस का लाभ नहीं मिल पाया। इनमें लोन से संबंधित ट्रांजेक्शन  मोबाइल ऐप पर अकाउंट से संबंधित जानकारी, डिपॉजिट, यूपीआई (आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीसी) के जरिए फंड ट्रांसफर, मर्चेंट पेमेंट और इंस्टेंट अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस प्रक्रिया शामिल थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews