इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया डाउन टाइम अलर्ट, 14 जून को बंद रहेंगी ये 5 सेवाएं, लेनदेन में होगी परेशानी

एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। म्यूचुअल फंड, क्रेडिट कार्ड समेत कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे सही समय पर जरूरी लेनदेन कर पाएं। 
Debit card and current account rules

AI Generated Image

एचडीएफसी बैंक में 14 जून के लिए डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। इस दिन अलग-अलग समय पर कई बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने वाली हैं। जिसके कारण ग्राहकों में परेशानी हो सकती है। बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। ग्राहकों को समय रहते जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा करने की सलाह दी जाती है। हालांकि निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी।

14 जून को 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक फॉरेक्स कार्ड प्रीपेड संबंधित सेवाएं बाधित रहेगी। ग्राहक प्रीपेड कार्ड, नेट बैंकिंग और इंस्टेंट रीलोड के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोड नहीं कर पाएंगे। हालांकि ईकॉम, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। ताकि निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके।

NEFT और RTGS सर्विस भी बाधित रहेगी 

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 14 जून रविवार 1:00 AM से लेकर 4:00 AM तक ग्राहकों को एनईएफटी संबंधित ट्रांजेक्शन करने में परेशानी हो सकती है। इस दिन 1:30 AM से लेकर 4:30 AM तक आरटीजीएस लेनदेन पर भी प्रभावित रहेगा। बैंक ने रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है। हालांकि इस दौरान ग्राहक ट्रांजेक्शन के लिए अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन सेवाओं में भी आएगी रुकावट 

  • 14 जून 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड्स टैब सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी।
  • 14 जून रविवार सुबह 5:30 बजे से लेकर सुबह 7:30 बजे तक ग्राहकों को पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड टैब की सुविधा नहीं मिलेगी।

यहाँ देखें बैंक का नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews