HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 6 जून को बंद रहेगी ये सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी 

एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। रखरखाव कार्य के कारण कुछ समय के लिए बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। समय रहने जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
hdfc bank customers alert

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने अगले सप्ताह के लिए डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Downtime Alert) जारी किया है। 6, 9 और 10 जून को कई बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इससे संबंधित जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.hdfc.bank.in पर दी है। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इसलिए सही समय जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।

यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। 6 जून को 12:00 AM से लेकर 1:30 AM तक आईएमपीएस सर्विस बाधित रहेगी। ग्राहक के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि NEFT, यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है।

9 जून को नहीं मिलेगी ये सर्विस 

9 जून 11:30 AM से लेकर 10 जून 2:00 AM तक पूरे 2 घंटे 30 मिनट तक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड संबंधित चुनिंदा सर्विस बाधित रहेगी। इस दौरान ग्राहक किसी भी सभी चैनल पर  कार्ड कंट्रोल लिमिट अपडेट और इंक्वारी नहीं कर पाएंगे। हालांकि री-इश्यूएंस, हॉट लिस्टिंग और अन्य कार्ड इंक्वायरी संबंधित फीचर्स उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा निर्धारित लिमिट तक डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन की अनुमति भी होगी।

10 जून से लिए भी अलर्ट जारी 

10 जून को फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड संबंधित सेवाएं शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण प्रभावित रहने वाली हैं। 1:00 AM से लेकर 2 AM तक पूरे एक घंटे Ecom, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन काम नहीं करेगा। हालांकि प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेस्ट गार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड की सुविधा मिलेगी। निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान अन्य सर्विस का लाभ ग्राहक उठा पाएंगे।
यहाँ देखें एचडीएफसी बैंक नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews