HDFC बैंक का ऐलान, 1 अप्रैल से लागू होंगे ATM से जुड़े नए नियम, UPI कैश विड्रॉल पर लगेगा इतना चार्ज 

एचडीएफसी बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। नियमों में बदलाव किया गया है, जो अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इसकी जानकारी खाताधारकों को होनी चाहिए। 
HDFC Bank Alert

एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। यह हजारों शाखों और एटीएम को संचालित करता है। यदि इस बैंक में आपका भी अकाउंट है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एटीएम कैश ट्रांजैक्शन शुल्क (HDFC Bank ATM Rules) में बदलाव किया गया है। चार्जेस अकाउंट के अलग-अलग प्रकार पर निर्भर करेंगे। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

सेविंग्स या सैलेरी अकाउंट के लिए एचडीएफसी बैंक एटीएम से सभी शहरों में 5 फ्री कैश विथ्ड्रॉल की सुविधा मिलेगी। गैर- एचडीएफसी बैंक एटीएम के लिए टॉप 6 शहरों में तीन फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा बैंक दे रहा है। नॉन-टॉप शहरों के लिए यह लिमिट 6 है। सेविंग्स मैक्स अकाउंट के ग्राहकों के लिए एचडीएफसी बैंक एटीएम से सभी कैश विड्रोल फ्री होंगे। जबकि नॉन बैंक के नॉन एचडीएफसी बैंक एटीएम से 15 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा ही मिलेगी।

करेंट अकाउंट माय (सिलेक्ट वेरिएंट्स के लिए) भी एचडीएफसी बैंक के एटीएम से सभी ट्रांजेक्शन मुफ्त होंगे। टॉप 6 शहरों के लिए मुफ्त ट्रांजेक्शन की लिमिट 3 और नॉन टॉप शहरों के लिए पांच होगी।

एचडीएफसी बैंक एटीएम से सेविंग्स या सैलरी अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने पर सिर्फ कैश निकालने पर ही चार्ज लगेगा। फ्री लिमिट होने के बाद 23 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमें टैक्स शामिल नहीं है।

यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए नियम 

1 अप्रैल से एटीएम या सीआरएम से यूपीआई कैश विड्रॉल की फ्री लिमिट को भी इसमें शामिल किया जाएगा। यदि सेविंग्स/सैलरी खाताधारकों UPI से केवल 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। गैर-एचडीएफसी बैंक एटीएम के लिए यह सीमा 3 से 5 होगी। फ्री लिमिट पूरी होने के बाद कस्टमर से 23 रुपये शुल्क टैक्स के साथ वसूला जाएगा।

इन खातों पर नियम लागू नहीं होगा 

बीएसबीडीए अकाउंट के लिए सभी चैनलों एक महीने में ज्यादा से ज्यादा चार फ्री कैश विड्रोल की अनुमति होगी। इंपीरिय,  प्रेफर्ड और क्लासिक वेरिएंट के अकाउंट पर एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज लागू नहीं होगा। ध्यान रखें कि  शाम 7:30 बजे के बाद सभी डोमेस्टिक एटीएम ट्रांजैक्शन को दूसरे दिन के ट्रांजैक्शन में शामिल किया जाता है। महीने के आखिरी दिन ऐसे एटीएम ट्रांजैक्शन जिन्हें शाम 7:30 बजे के बाद किया गया है, उन्हें अगले महीने में शामिल किया जाएगा। और इसी के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews