HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 24 और 26 अगस्त को बंद रहेंगी ये सेवाएं, अलर्ट जारी 

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी है। तीन दिनों तक कई सर्विस प्रभावित रहेगी। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। सही समय पर जरूरी काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। 
hdfc bank downtime alert

एचडीएफसी बैंक के कस्टमर के लिए के लिए बड़ी (HDFC Bank Alert) अपडेट सामने आई है। आने वाले दो दिन कई सर्विस बाधित रहेगी। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। कस्टमर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे संबंधित सेवाओं से जुड़े सभी जरूरी काम सही समय पर निपटा सकें। 24 अगस्त को नेट बैंक और मोबाइल बैंकिंग सर्विस प्रभावित होने के साथ-साथ रविवार होने के कारण बैंक के सभी शाखाएं भी बंद रहेगी।

सभी बैंक निर्धारित समय पर शेड्यूल मेंटेनेंस करते हैं। इस दौरान सिस्टम को अपग्रेड किया जाता है। ताकि ग्राहकों को निर्बाध सेवाओं का लाभ मिल सके। 24 और 26 अगस्त को अलग-अलग समय पर विभिन्न सर्विसेज का लाभ नहीं मिलेगा। ट्रांजैक्शन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।

24 अगस्त को बंद रहेगी ये सेवाएं 

24 अगस्त को 1:00 AM से लेकर 6:00 AM तक डीमैट ट्रांजैक्शन ग्राहक नहीं सिक्योरिटीज (म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड, ईटीएफ) का खरीद, बेच और ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। वहीं इस दिन सुबह 1:00 से लेकर 4 बजे तक क्रेडिट कार्ड रीवार्ड रिडेंप्शन सर्विस बाधित रहेगी। 12:00 AM से लेकर सुबह 5:00 तक नेट बैंकिंग पर ऑफर्स टैब का लाभ नहीं मिलेगा। सुबह 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक एचडीएफसी नेट बैंकिंग पर लोन से संबंधित ट्रांजैक्शन प्रभावित रहेगा। इस दिन  12:30 AM से लेकर 2:30 AM तक फॉरेक्स कार्ड सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

26 अगस्त को नहीं मिलेगी ये सर्विस 

26 अगस्त को 01:00 AM से लेकर सुबह 5:00 बजे तक पूरे 4 घंटे प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंन, इंस्टेंट लोड, रीलोड और ईकॉम ट्रांजैक्शन प्रभावित रहेगा। इस दौरान ग्राहक एटीएम विड्रोल टैप एंड पे और POS ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। निर्धारित अवधि के बाद सारी सेवाएं फिर से उपलब्ध होगी।

बता दें कि 22 और 23 अगस्त को भी एचडीएफसी बैंक की कई सर्विसेज उपलब्ध नहीं थी। शुक्रवार रात 11:00 से लेकर शनिवार सुबह 6:00 बजे तक पूरे 7 घंटे फोन बैंकिंग IVR, ईमेल एंड सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर चैट बैंकिंग और एसएमएस बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews