HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 13 और 15 अप्रैल को बंद रहेगी कई सेवाएं, लेनदेन में होगी परेशानी, जानें डिटेल

अप्रैल में 2 दिन एचडीएफसी बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। लेनदेन में भी दिक्कत हो सकती है। ग्राहकों को सही समय पर काम निपटाने की सलाह दी जाती है। 
hdfc bank customers alert

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट (HDFC Bank Customers Alert) सामने आई है। 13 और 15 अप्रैल को कई सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंक ने मेंटेनेन्स का ऐलान किया है। सर्विसेज को अपडेट करने के लिए यह कदम उठाया है। साथ ही कस्टमर्स से इन सुविधाओं के संबंधित काम निर्धारित समय के भीतर निपटाने की सलाह दी है।

बता दें कि 12 अप्रैल यानि आज भी कई सर्विस 3-4 घंटे के लिए बंद थी। सुबह 1 बजे से लेकर 5 बजे तक पूरे 5 घंटे डीमैट ट्रांजैक्शन सेवा बाधित थी। सुबह 2:30 बजे से लेकर 6 :30 बजे तक नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप से फंड ट्रांसफर, मर्चेन्ट पेमेंट्स डिपॉजिट और अन्य सर्विस का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएं। वहीं सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे तक लोन संबंधित ट्रांजेक्शन प्रभावित रहा।

13 अप्रैल कब तक बंद रहेगी कौन-सी सर्विस?

एचडीएफसी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक सुबह 1:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक पूरे तीन घंटे तक ग्राहक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन से संबंधित रीवार्ड रिडेंप्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं सुबह 1:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन प्रभावित रहेगा। इस दौरान नेट बैंकिंग पर ऑफर्स टैब काम नहीं करेगा। रविवार को बैंक भी बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ग्राहक यूपीआई के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। अन्य सेवाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

15 अप्रैल को नहीं मिलेगा इस सुविधा का लाभ 

15 अप्रैल को सुबह 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक 30 मिनट की अवधि तक ग्राहक सभी नए नेट बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। बैंक ने ग्राहकोंसे सहयोग का अनुरोध किया है। ताकि बैंकिंग सेवाओं की दक्षता में सुधार किया जा सके।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews