बदल गए डेबिट कार्ड के नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, नई सुविधा शुरू

HDFC बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 10 जनवरी 2026 से लागू हो चुके हैं। उपयोगकर्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। लाउंज बेनेफिट्स के लिए अधिक खर्च करना होगा। 
Debit Card new rules

AI Generated Image

एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (HDFC Bank Debit Card) यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नियमों में देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बड़ा बदलाव किया है। 10 जनवरी से फिजिकल डेबिट कार्ड बेस्ड लाउंज एक्सेस को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब वाउचर आधारित लाउंज एक्सेस मान्य होगा।  इसके अलावा तिमाही खर्च को भी बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5 हजार रुपये था। बैंक ने नए नियमों की जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए दी है।

नए नियमों के तहत अब लाउंज बेनिफिट्स लिए कस्टमर को एक कैलेंडर तिमाही में 10,000 रुपये का खर्च करना होगा। तभी कंप्लीमेंट्री लॉन्च एक्सेस की सुविधा मिलेगी। इंफिनिटी डेबिट कार्ड पर बिना खर्च के ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। हालांकि एटीएम कैश विथ्ड्रॉल को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। केवल एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड के जरिए इन स्टोर या ऑनलाइन खरीदारी पर ही कंप्लीमेंट्री एक्सेस की सुविधा मिलेगी। सिंगल और मल्टीपल ट्रांजेक्शन दोनों पर यह  बदलाव लागू होगा। यूपीआई और वॉलेट आधारित खर्च भी मान्य नहीं होगा।

वाउचर कोड भेजा जाएगा

निर्धारित खर्च करने पर दो वर्किंग डेज के अंदर पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक एसएमएस/मेल प्राप्त होगा। जिसमें लाउंज एक्सेस वाउचर को क्लेम करने के लिए एक लिंक उपलब्ध होगा। कस्टमर को इस लिंक पर क्लिक करके वाउचर क्लेम करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर 12 से 18 डिजित का वाउचर कोड भेजा जाएगा। वैलिडीटी और हेल्पलाइन डिटेल्स भी बैंक शेयर करेगा।

कितनी होगी लिमिट और वैलिडीटी?

अलग-अलग डेबिट कार्ड के प्रकार के लिए एचडीएफसी बैंक में लाउंज विजिट की सीमा निर्धारित की है। मिलेनिया, टाइम्स और गीगा डेबिट कार्ड के लिए हर तिमाही एक कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी। प्लैटिनम और बिजनेस डेबिट कार्ड यूजर्स को हर तिमाही दो कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस की सुविधा दी जाएगी। इंफिनिटी डेबिट कार्ड के लिए यह लिमिट 4 है।

वाउचर की वैलिडिटी अगली तिमाही तक की रहेगी। यदि 10 जनवरी को वाउचर रिसीव होता है, तो इसकी वैधता 30 जून 2026 रहेगी। 31 मार्च को प्राप्त होने वाले वाउचर की वैलिडिटी 30 जून 2026 रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews