MP Breaking News

14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं, HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, समय पर निपटा लें जरूरी काम

एचडीएफसी बैंक ने रखरखाव कार्य को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। ग्राहकों को समय और तारीख की जानकारी होनी चाहिए। 
hdfc bank downtime alert

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। 14 से लेकर 16 अगस्त के बीच अलग-अलग समय पर कुछ बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। यह कदम बैंक शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए तेज और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित हो सके। बैंक ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

14 अगस्त रात 10:00 बजे से लेकर रात 10:30 तक पूरे 30 मिनट एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड (View and Download) करने का फीचर नहीं मिलेगा। ग्राहकों को सही समय इस फीचर से संबंधित काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। हालांकि अन्य किसी सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

15 अगस्त को बाधित रहेंगी दो सेवाएं 

15 अगस्त 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान SIP निवेश, फंड की खरीदारी और इवेस्टमेंट को ट्रैक नहीं कर पाएंगे। वहीं 15 अगस्त 12:00 AM से लेकर 2:00 AM तक पूरे 2 घंटे HDFC बैंक नेट बैंकिंग सर्विस बाधित रहेगी। निर्धारित समय के बाद सर्विस फिर से उपलब्ध हो जाएगी।

16 अगस्त बंद रहेंगी ये सीवाएं 

16 अगस्त को 3:00 AM से लेकर 4:30 AM तक पूरे 1 घंटे 30 मिनट शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस बाधित रहेगी। इन दोनों प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ग्राहक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। जरूरी लेनदेन के लिए आइएमपीएस का इस्तेमाल करने की सलाह बैंक ने दी है। इसके अलावा यूपीआई, नेट बैंकिंग, एटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं, HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, समय पर निपटा लें जरूरी काम