HDFC बैंक कस्टमर्स ध्यान दें! सितंबर में 3 दिन होगी लेनदेन में परेशानी, बंद रहेगी कई सर्विस 

एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कई सेवाएं बाधित रहेंगी। जिसके कारण ट्रांजैक्शन में परेशानी होगी। आइए जानें कब कौन-सी सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी?
hdfc bank downtime alert

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों (HDFC Bank Alert) के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सितंबर में तीन दिन कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड अलर्ट जारी किया है। यह कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। ताकि बिना रुकावट वाली सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सके। सभी बैंक निर्धारित समय पर यह काम करते हैं। खाताधारकों को इसकी जानकारी पहले ही देते हैं।

8, 10 और 12 सितंबर को लेकर डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। तीनों दिन ट्रांजैक्शन से जुड़ी अलग-अलग सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी। हालांकि इसके बाद फिर से पहले ही तरह इनका लाभ उठाया जा सकता है। ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।

8 सितंबर को नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

एचडीएफसी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 8 सितंबर को  एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर कस्टमर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को देख या डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। यह सेवा सोमवार रात 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। बता दें 6 सितंबर को  एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर डेबिट कार्ड से संबंधित ट्रांजैक्शन सुविधा बंद थी।

10 सितंबर को बंद रहेगी ये सर्विस 

10 सितंबर को फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड के लिए शेड्यूल अपग्रेड का ऐलान बैंक ने किया है।  इस दिन 3 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 3 घंटे प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के लिए रिलोडिंग और इंस्टेंट रीलोड सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि इस दौरान एटीएम विड्रोल, Ecom, टैप एंड पे और POS ट्रांजैक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

12 सितंबर को UPI सर्विस रहेगी प्रभावित 

12 सितंबर को  एचडीएफसी बैंक यूपीआई सर्विस को लेकर डाउन टाइम अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 12:00 AM से लेकर 01:30 AM तक पूरे 90 मिनट यूपीआई ट्रांजैक्शन ग्राहक नहीं कर पाएंगे। एचडीएफसी बैंक करंट और सेविंग अकाउंट, रुपये क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप और टीपीएपी के लिए यह लागू होगा। मर्चेन्ट यूपीआई लेनदेन में परेशानी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews