क्या आपका खाता HDFC बैंक में है? 20 सितंबर को बंद रहेगी ये सर्विस, ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी

एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई सर्विस डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ देर सेवाएं बाधित रहेगी। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी होगी। इसकी जानकारी पहले से होनी चाहिए। ताकि सही समय पर काम निपटाया जा सके। 
hdfc bank downtime alert

यदि आपका खाता  एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने शेड्यूल डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। कुछ देर के  यूपीआई सेवाएं बाधित रहने वाली है। इस दौरान ग्राहक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से संबंधित लेनदेन नहीं कर पाएंगे। इस दौरान सिस्टम का रखखाव कार्य किया है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड किए जाएंगे।

20 सितंबर को 1:30 AM से लेकर 3:00 AM तक पूरे 90 मिनट एचडीएफसी बैंक खाता धारकों को यूपीआई सर्विस नहीं मिलेगी। जिसके कारण एचडीएफसी बैंक करंट और सेविंग अकाउंट, रुपए क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए कस्टमर यूपीआई लेनदेन नहीं कर पाएंगे। मर्चेंट यूजर्स को भी रुकावट का सामना करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।

यूपीआई लेनदेन का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड के जरिए यूजर्स आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह 24 * 7 उपलब्ध रहता है। रियल टाइम पेमेंट, मल्टीपल अकाउंट लिंक, सिक्योरिटी और रिक्वेस्ट मनी जैसे फीचर्स ऑफर करता है। सेवाएं नॉन पीक आवर्स में बाधित होगी। जिसके कारण ग्राहकों को अधिक परेशानी नहीं होगी। हालांकि हालांकि सभी यूजर्स को सही समय पर इस सर्विस से जुड़े काम को निपटाने की सलाह दी जाती है।

क्या अन्य सर्विस पर भी पड़ेगा प्रभाव?

यूपीआई के अलावा अन्य किसी सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ग्राहक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट, इमीडिएट पेमेंट सर्विस जैसे प्लेटफार्म के जरिए लेनदेन कर पाएंगे। इसके अलावा एटीएम विथ्ड्रॉल भी जारी रहेगा।

17 सितंबर को बंद रहेंगी ये सर्विस 

17 सितंबर को रात 10:00 बजे से लेकर 11:59 बजे तक एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी। इस दौरान सेवाओं के सुधार किया जाएगा। वहीं  3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 3 घंटे फोरेक्स प्रीपेड कार्ड सर्विस बाधित रहेगी। नेट बैंकिंग प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग और इंस्टेंट रीलोड के जरिए रीलोडिंग सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि इस दौरान एटीएम विड्रोल, ईकॉम, TAP एंड पे और POS ट्रांजैक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews