आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले इस प्राइवेट बैंक ने दिया झटका, महंगा कर दिया लोन, MCLR दरों में वृद्धि

bank loan rates

Loan Interest Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक (RBI MPC Meeting) का फैसला 8 दिसंबर को आने वाला है। शुक्रवार को रेपो रेट को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। आरबीआई की घोषणा से पहले ही देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक ने एमसीएलआर दरों में वृद्धि की घोषणा कर दी है। दरों में 0.50% की बढ़ोत्तरी हुई है। नए रेट गुरुवार से लागू हो चुके हैं।

लोन से होता है रेपो रेट का संबंध

Repo Rate का संबंध बैंक लोन और ईएमआई से होता है। इसमें वृद्धि होने पर बैंक एमसीएलआर दोनों में वृद्धि करते हैं, जिसके कारण पर्सनल लोन, होम लोन, ऑटो लोन इत्यादि प्रकार के कर्ज महंगे हो जाते हैं। साथ ही ईएमआई भी बढ़ जाती है। एचडीएफसी बैंक के इस फैसले के बाद ग्राहकों को पहले से ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा वहीं नए ग्राहकों को लोन के लिए ज्यादा ब्याज चुकाना होगा।

कितनी हैं दरें?

ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.65% से बढ़ाकर 8.70% कर दिया गया है। 1 महीने का एमसीएलआर बढ़कर 8.75% और 3 महीने का एमसीएलआर 8.95% हो चुका है। 6 महीने और 1 साल के एमसीएलआर दरों  में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। 6 महीने का एमसीएलआर 9.15% और 1 साल का एमसीएलआर 9.20% पर बरकरार है। इसके अलावा 2 साल के अधिक अवधि के लिए दरें 9.25 प्रतिशत हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews