HDFC Bank ने जारी किया अलर्ट, 4 जून को काम नहीं करेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, दो दिन होगी ग्राहकों को परेशानी, ये है वजह

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड्स 4 जून और 6 जून को काम नहीं करेंगे। बैंक ने ईमेल और एसएमएस के जरिए ग्राहकों को इस बारे में सूचित किया है।
hdfc bank credit card

HDFC Bank Alert: एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ग्राहक दो दिन दो घंटों तक दोनों ही बैंकिंग कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में बैंक ने अलर्ट भी जारी किया है। इस बात की जानकारी बैंक ने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के जरिए दी है। बैंक ने ग्राहकों को शेड्यूल से पहले ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी है।

कब काम नहीं करेंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड?

4 जून 2024 को से 12:30 बजे लेकर 2:30 बजे तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड से ट्रांजेक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा 6 जून को सुबह 12:30 बजे से लेकर 2:30 तक भी ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी।

ये सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

ग्राहक पीओएस यानि दुकान पर कार्ड स्वाइप मशीन के जरिए भी लेनदेन नहीं कर पाएंगे। नेटसेप ट्रांजेक्शन की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इस दौरान रुपे कार्ड और अन्य पेमेंट गेटवे पर भी ऑनलाइन लेनदेन की सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी।

क्या है वजह?

दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने इस दौरान सिस्टम अपग्रेड की योजना बनाई है। डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड को अपग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में सूचित करते हुए बैंक ने ग्राहकों से कहा, “आपकी समझ और सहयोग अमूल्य है, क्योंकि हम अपनी सेवाओं की विश्वसनीयता में सुधार का प्रयास करते हैं। हम जल्द से जल्द पूर्ण सेवा बहाल करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि आप एक निर्बाध बैंकिंग अनुभव का लेते रहें।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews