नई सेविंग अकाउंट स्कीम लॉन्च, किसानों और ग्रामीणों को होगा लाभ, मिलेगी कई सुविधाएं, यहाँ जानें डिटेल 

HDFC बैंक ने नया बचत खाता लॉन्च किया है। इसे खासकर ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्र के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। 
savings deposit rates

Savings Account Scheme: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक “एचडीएफसी बैंक” ने नया सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। जिसका नाम “प्रगति सेविंग्स अकाउंट” है। इसे बचत खाते को भारत के ग्रामीण और सेबी अर्बन क्षेत्रों में रह रहे लोगों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ग्राहकों को नई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

HDFC बैंक के कंट्री हेड पराग के मुताबिक प्रगति सेविंग अकाउंट किसानों और ग्रामीणों को आधुनिक टूल्स और संसाधनों से भी सशक्त बनाने में मदद करेगा। ग्राहकों के लिन वित्तीय लेनदेन आसान होगा। साथ ही टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा।

प्रगति सेविंग्स अकाउंट के फीचर्स (HDFC Pragati Savings Account)

अकाउंट होल्डर्स को बिगहाट (ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म) पर खास बेनेफिट्स और छूट का लाभ मिलेगा। बैंक ने BigHaat से साझेदारी की है। किसानों को बीज, उपकरण और उर्वकों की खरीददारी पर डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसु एग्रो के साथ पशु बीमा और स्मार्टहब बिजनेस QR कोड जैसे सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यह सेविंग अकाउंट कम मेंटेन्स जरूरतों और ग्रामों ग्राहकों के लिए अन्य कई सुविधाएं भी मिलती है। इतना ही नहीं अकाउंट होल्डर्स एचडीएसी नेट बैंकिंग, फोन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाकर किसान बचत खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। बिल का भुगतान भी कर पाएंगे। बैंक का वाइड नेटवर्क ATM के जरिए ग्राहकों की जरूरत को पूरा करेगा।

लोन की सुविधा भी मिलेगी (HDFC Bank Savings Account)

  इस सेविंग अकाउंट में लोन प्रॉडक्ट्स भी शामिल है। स्मार्टवेल्थ और SKY प्लेटफॉर्म के जरिए इनवेस्टमेंट सोल्यूशन भी मिलता है। किसान गोल्ड कार्ड, एग्री लोन्स और डीबीटी सब्सिडीयरी आधार सीडिंग का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews