
HDFC Bank New Service: टेक्नोलॉजी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के विकास के साथ बैंकों ने भी नई-नई सेवाएं शुरू की है। ई-रूपी, यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट सिस्टम से लेनदेन आसान हो गया है। भुगतान को और भी आसान बनाने के लिए देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक नया फीचर लेकर आया है। जिसके तहत यूजर्स UPI के माध्यम से बिना इंटेरनेट एक फोन कॉल से ही भुगतान कर पाएंगे। बता दें कि यूपीआई का इस्तेमाल भारत की बड़ी आबादी करती है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल देश के बाहर भी हो रहा है।
बैंक ने लॉन्च किए तीन प्रॉडक्ट्स
दरअसल, बुधवार को बैंक ने यूपीआई तीन डिजिटल पेमेंट प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं। यूपीआई Plug-in सर्विस (मर्चेन्ट के लिए), ऑटोपे ऑन QR और IVR के जरिए UPI 123Pay (IVR के जरिए) की सेवा शुरू की गई है। बैंक के पेमेंट, बिजनेस, कंज्यूमर फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और डिजिटल बैंकिंग के देश प्रमुख पराग राव ने तीनों को डिजिटल पेमेंट का भविष्य बताया।
UPI 123Pay (IVR) के जरिए करें कॉल से पेमेंट
UPI 123Pay का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अब बटन को बार-बार क्लिक करने और एसएमएस करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVR) के जरिए यूपीआई 123पे का इस्तेमाल करके ग्राहक आसानी से भुगतान कर पाएंगे। बैंक ने इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए फोन कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा प्रदान की है।
दो अन्य फीचर्स के बारे में
ऑटोपे ऑन QR के जरिए ग्राहक डिजिटल सर्विस (OTT प्लेटफ़ॉर्म, ऑडियो सब्स्क्रिप्शन, इत्यादि) के लिए पेमेंट कर पाएंगे। वहीं Plug-in सर्विस मर्चेन्ट से कुछ खरीदने पर भुगतान को आसान और स्मूद बनाने का काम करेगा।

