एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर में दो दिन काम नहीं करेगा UPI, बंद रहेगी सर्विस, ये है वजह 

नवंबर में दो दिन HDFC Bank की यूपीआई सेवा बंद रहेगी। ग्राहक लेनदेन नहीं कर पाएंगे। 
HDFC UPI

HDFC Bank UPI Service: एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई हैं। नवंबर में दो दिन यूपीआई सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि सेवाओं सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही बंद रहेगी। बैंक ने यूनाइटेड पेमेंट इंटरफ़ेस सर्विस के डाउनटाइम से संबंधित नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। ग्राहकों के लिए यूपीआई अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिस्टम रखरखाव कार्य जरूरी है। इसलिए सेवाओं को कुछ देर रोकने का ऐलान किया है।

नोटिस के मुताबिक 5 नवंबर 2024 को रात 12 बजे से 2 बजे तक सेवाएं बंद रहेगी। वहीं 23 नवंबर को 3 घंटे यूपीआई सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। रात 12 बजे से 3 बजे तक सर्विस बाधित रहेगी। ग्राहक निर्धारित समय के लिए यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं कर पाएंगे। हालांकि पूरे दिन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

ये सेवाएं बंद रहेगी (HDFC Bank Services)

इस दौरान एचडीएफसी बैंक के करेंट और सेविंग अकाउंट और रुपे कार्ड पर वित्तीय और गैर वित्तीय ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा। मोबाइल बैंकिंग ऐप, गूगल पे, फोन पे, ऐमजॉन पे, पेटीएम मोविक्विक जैसे प्लेटफ़ॉर्म के जरिए यूपीआई लेनदेन नहीं हो पाएगा। एचडीएफसी बैंक के जरिए रजिस्टर्ड ट्रेंडिंग अकाउंट पर भी यूपीआई पेमेंट नहीं हो पाएगा।

यूपीआई के बारे में (UPI Service)

यूपीआई डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। यह एक इंसटेंट पेमेंट सिस्टम हाई। भारत में ही इसका इस्तेमाल भूटान, फ्रांस, नेपाल समेत कई अन्य देशों में भी हो रहा है। यूनाइटेड पेमेंट इंटरफ़ेस का उपयोग करने के लिए एक्टिव बैंक अकाउंट, बैंक से लिंक्ड मोबाइल नंबर और क्रेडिट या डेबिट कार्ड होना चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews