एडीएफसी का खास पेंशन प्लान, मिलेगा 101% रिटर्न, रिटायरमेंट के बाद मिलेगी इनकम की गारंटी, सुरक्षित होगा फ्यूचर

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट की तैयारी पहले ही शुरू करनी पड़ती है। ऐसा करने से बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। जरूरतों को पूरा करने के लिए एक रेगुलर इनकम मिलती है। मार्केट में विभिन्न पेंशन प्लान उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है। HDFC भी अलग-अलग प्लांस चलाता है, जिनकी विशेषताएं भी अलग है। एचडीएफसी के ट्रेडिशनल पेंशन प्लांस में से एक “HDFC  Life Personal Pension Plus Plan” है। स्कीम बोनस के साथ अधिक बीमा राशि के भुगतान या निहित होने पर भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के 101% की गारंटी देती है।

प्लान के बारे में

इस डिफ़र्ड पेंशन प्लान का लाभ 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष का व्यक्ति उठा सकता है। पॉलिसी टर्म 10 वर्ष से 40 वर्ष का होता है। वेस्टिंग एज कम से कम 55 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होता है। इसमें 30 दिन का ग्रेस पीरीयड मिलता है।  निवेशक के मृत्यु पर नॉमिनी को 101% एश्यॉर्ड बेनेफिट के साथ बोनस भी मिलता है। प्लान के तहत रीवर्सनरी बोनस, इंट्रीम बोनस और टर्मिनल बोनस मिलता है। रिटायरमेंट के साथ रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, मासिक मोड में किया जा जा सकता है। प्रीमियम अकाउंट को चुनने का विकल्प भी मिलता है।

ये रहा कैलकुलेशन

निवेश की न्यूनतम राशि सलाना 24,000 रुपये है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। 204,841 रुपये  का न्यूनतम सम एश्यॉर्ड होता है। मंथली प्रीमियम 2,000 रुपये, त्रैमासिक प्रीमियम 6000 रुपये और अर्द्धवार्षिक प्रीमियम 12000 रुपये होते हैं। 2000 रुपये के प्रीमियम पर 25 रुपये पॉलिसी फीस का भुगतान भी करना पड़ता है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रीमियम कैलकुलेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews