
AI Generated Image
देश की सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई में होम लोन के ब्याज दरों (Home Loan Rates) में इजाफा किया है। नए ग्राहकों के लिए नई ब्याज दरें अगस्त महीने की पहली तारीख से ही लागू हो चुकी हैं। इंटरेस्ट रेट में 25 बीसी तक की वृद्धि की गयी है। 7.50% से लेकर 8.70% ब्याज के साथ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया होम लोन ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट सभी होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (ईबीएलआर) से लिंक्ड होते हैं, जो वर्तमान में 8.15% है।
वर्तमान में एसबीआई का होम लोन मैक्स गेन 7.75% से लेकर 8.95% है। टॉप अप लोन के लिए ब्याज दर 8% से लेकर 10.75% है। प्रॉपर्टी के अगेंस्ट लोन की ब्याज दर 9.20% से लेकर 10.75% है। टॉप अप (ओडी) लोन के लिए इंटरेस्ट रेट 8.25% से लेकर 9.45% है। रिवर्स मोर्टरेज लोन के लिए इंटरेस्ट रेट 10.55% है। योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन का 8.35% है।
एमसीएलआर दरों में कटौती
15 अगस्त को एसबीआई में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 5 बीपीएस की कटौती की थी। वर्तमान में न्यूनतम एमसीएलआर 7.90% से लेकर 8.75 प्रतिशत है। 3 साल के लिए दरें 8.85% और 2 साल के लिए 8.8 प्रतिशत है।
देश के अन्य बड़े बैंको का होम लोन इंटरेस्ट रेट
त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले कई बैंकों ने होम लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने जुलाई 2025 में नए रेट लागू किए थे। वर्तमान में न्यूनतम ब्याज दर 7.45 प्रतिशत है, जो पहले 7.35% था।
एक्सिस बैंक ने भी हाल ही में लोन महंगा की किया है। न्यूनतम ब्याज दर 8.70% है। एचडीएफसी बैंक ने जनवरी 2025 में होम लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया था। न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 8.70% है, जो पहले 8.35% था। आईसीआईसीआई बैंक होम लोन पर न्यूनतम 7.70% ब्याज लगा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक होम लोन पर 7.50 प्रतिशत से लेकर 9.35% तक ब्याज लगा रहा है। केनरा बैंक न्यूनतम 7.50 प्रतिशत और अधिकतम 10.25 प्रतिशत इंटरेस्ट पर लोन ऑफर कर रहा है।

