Honda City Hybrid भारत में जल्द होगी लॉन्च, पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर पर भी चलेगी कार

Honda City Hybrid भारत में जल्द होगी लॉन्च, पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर पर भी चलेगी कार

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। सूत्रों के मुताबिक होंडा सिटी का नया वर्जन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 14 अप्रैल को Honda City Hybrid कार भारत में लॉन्च होने वाली है। यह एक हाइब्रिड कार है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ-साथ पेट्रोल से भी चलेगी। कार की डिजाइन हल्की फुल्की पुराने मॉडल से मिलती-जुलती होगी साथ ही कई बदलाव भी नजर आएंगे। Honda इसे अपने नए eHEV हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस करेगी, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-मोटर सेटअप मिलता है। कार निर्माता इसके साथ एक ई-सीवीटी (इलेक्ट्रॉनिक सीवीटी) गियरबॉक्स भी देंगे, जो आगे के पहियों को पावर सप्लाइ करेगा। इसे ईवी मोड, पेट्रोल मोड या दोनों के तरीके से भी चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़े… आम की कच्ची कैरी में होते हैं कमाल के गुण, स्किन और बालों को बनाता है स्वस्थ

ऐसा भी कह सकते हैं की सेल्फ-चार्जिंग टेकनोंलॉजी के लिए सिटी हाइब्रिड भारत में सबसे सस्ती कार साबित हो सकती है, यह पेट्रोल वाली होंडा सिटी की तुलना में 10kmpl तक 28kmpl तक का माइलेज दे सकती है। ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 98PS 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-मोटर सेटअप के लिए इसमें थाई-स्पेक आरएस वेरीएंट भी दे सकती है। इसके अलावा कार में ADAS के पार्ट में ऑटो-एमर्जेंसी रेकिंग और लेन कीप असिस्ट शामिल हो सकते हैं। तो वहीं Honda City eHEV की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब एक्स-शोरूम 18 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews