बिना बायोमेट्रिक के आधार कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीक़ा : जानिए संपूर्ण जानकारी और प्रक्रिया

Aadhaar Card Without Biometrics

UIDAI के नए अपडेट्स और सुविधाएं

How To Aadhaar Card Without Biometrics: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। सरकारी कामों को पूरा करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती ही है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। यूजर्स को ध्यान में रखते हुए UIDAI हमेशा नए-नए अपडेट्स करता रहता है। आधार ने जुड़ी खास सुविधा शुरू की गई है। बिना बायोमेट्रिक के भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। इस सुविधा का लाभ वे लोग उठा सकते हैं, जिनकी उंगलियों या आँखों के निशान नहीं हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक करीब 29 लाख इस सुविधा के तहत बिना बायोमेट्रिक आधार कार्ड बनवा चुके हैं।

दिव्यांगजन के लिए आधार कार्ड की विशेष प्रक्रिया

बिना बायोमेट्रिक आधार बनवाने के लिए एक वैध कारण होना चाहिए। मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत भी पड़ती है। हैंड़ीकैप या दिव्यांगजन को बिना बायोमेट्रिक आधार कार्ड बनवाने की अनुमति होती है।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत की जरूरत भी पड़ती है। वैध पहचान पत्र, आधार नामांकन फॉर्म और वैध प्रमाण पत्र (बिजली बिल, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड) की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना पड़ता है, जो प्रमाणित करता है कि आप बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करवाने में असमर्थ हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन UIDAI के वेबसाइट के जरिए आधार के लिए आवेदन करें। आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी नामांकन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद आधार सेवा केंद्र जाकर जरूरी दस्तावेजों को जमा करें। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आधार कार्ड जारी किया जाएगा।

आधार कार्ड जारी होने की प्रक्रिया और समयावधि

सामान्य आधार कार्ड की तुलना में बिना बायोमेट्रिक आधार कार्ड जारी होने में ज्यादा समय लगता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews