आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का आ सकता है आईपीओ, यहां जानें इससे जुडी पूरी जानकारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के वित्तीय वर्ष 2023-24 के नतीजों में कंपनी को 1,815 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि 2022 के वित्तीय वर्ष में कंपनी को 1,508 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

अगर आप भारतीय शेयर बाजार के निवेशक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद शानदार हो सकती है। दरअसल, अब स्टॉक मार्केट में एक और एसेट मैनेजमेंट कंपनी की लिस्टिंग की संभावना जताई जा रही है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आईपीओ बाजार में लाया जा सकता है। इसे लेकर कंपनी में विदेशी भागीदार प्रूडेंशियल पीएलसी ने कहा है कि वे कंपनी की संभावित लिस्टिंग पर विचार कर रहे हैं। मंजूरी मिलने पर, आईपीओ लाकर अपनी कुछ हिस्सेदारी को घटाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, यह आईपीओ बाजार की स्थितियों और अन्य अनुमोदनों पर निर्भर करेगा।

ऐसे में यह खबर आईपीओ का इंतजार करने वाले निवेशकों के लिए बेहद शानदार हो सकती है। हालांकि, अब तक कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह आईपीओ कब और कैसे जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के विनिवेश से मिलने वाली राशि को शेयरधारकों को वापस कर दिया जाएगा।

आईसीआईसीआई बैंक की 51% हिस्सेदारी

दरअसल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने बयान में कहा कि भारत रणनीतिक रूप से उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। भारत में वृद्धि की संभावनाएं अधिक हैं और इस समय प्रूडेंशियल कंपनी विकास के अवसर तलाश रही है। संभावित आईपीओ के ऐलान पर आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि बैंक एसेट मैनेजमेंट कंपनी में मेजोरिटी होल्डिंग बनाए रखेगा। वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक की 51% हिस्सेदारी है, जबकि 49% हिस्सेदारी यूके-बेस्ड प्रूडेंशियल कंपनी के पास है।

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा शेयर बाजार को जानकारी दी गई!

इस संबंध में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा शेयर बाजार को जानकारी दी गई है। इस जानकारी में कहा गया कि वे संयुक्त उद्यम साझेदार प्रूडेंशियल पीएलसी की घोषणाओं पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की संभावित सूचीबद्धता और आंशिक विनिवेश का जिक्र किया गया है। हालांकि, यह बाजार की स्थितियों, अपेक्षित अनुमोदनों और अन्य कारकों पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि एसबीआई म्यूचुअल फंड के बाद, एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी मानी जाती है। कंपनी का AUM लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews