आईडीबीआई फेडरल लाइफ का खास पेंशन प्लान, मिलेगी लाइफटाइम मंथली इनकम की गारंटी, सिर्फ एक बार करना होगा निवेश

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद भले ही काम नही और सैलरी नहीं होती, लेकिन जरूरतें होती हैं। इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पेंशन प्लान का सहारा लेते हैं। अपने पैसे बचाते हैं और अपने हिसाब से सही पॉलिसी में निवेश करते हैं। मार्केट में विभिन्न कंपनियां अलग-अलग प्रकार पेंशन प्लान चला रही हैं। इस लिस्ट में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा संचालित होने वाली स्कीम “गारंटिड लाइफटाइम इनकम प्लान” भी शामिल है।

प्लान में करें दो तरीके से निवेश

इस पेंशन प्लान के तहत निवेश के दो विकल्प मिलते हैं- डिफर्ड और इमिजिएट एनुइटि। इमिजिएट एनुइटि का ऑप्शन चुनकर आप वर्षों तक प्रीमियम भुगतान करने के टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। इसमें जिंदगीभर इनकम की गारंटी मिलती है। डेथ और सर्वाइवल बेनेफिट दोनों का लाभ मिलता है। इमिजिएट एनुइटि के लिए निवेश की न्यूनतम आयु 45 वर्ष होती है। वहीं डिफ़र्ड के लिए न्यूनतम आयु सीमा 50 वर्ष है। निवेश के अधिकतम आयु 85 वर्ष है।

ये रहा कैलकुलेशन

प्लान के तहत पेंशन यानि इनकम एंट्री की उम्र, जेंडर, एनुइटि पेआउट फ्रीक्वेन्सी और पर्चेज प्राइस। आप मंथली/वार्षिक/अर्द्धवार्षिक/त्रैमासिक आधार पर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं होती है। यदि कोई व्यक्ति 1.5 लाख रुपये सिंगल प्रीमियम का भुगतान करने पर जिंदगी भर 1000 रुपये मासिक इनकम का लाभ मिलता है। वार्षिक पेंशन की राशि 12000 रुपये होती है। प्लान का लाभ ऑनलाइन उठाया जा सकता है। एनुइटि रेट x पर्चेज प्राइस/सलाना एनुइटि पेआउट की संख्या एनुइटि पेआउट/पेंशन के बराबर होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews