Pension Plan: जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, बुढापें में नहीं सताएगी पैसों की टेंशन, IDBI के ये दो प्लान करेंगे मदद, जानें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: यदि पहले से तैयारी न हो तो रिटायरमेंट के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासकर उन लोगों के लिए जो एक साथ बड़ी रकम का निवेश नहीं कर सकते हैं। मिडिल क्लास व्यक्ति फैमिली सैलरी पर निर्भर होती। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के बाद जो बचता है केवल उसकी बचत की कर पाता है। ऐसे में एकमुश्त निवेश करना इनके लिए कठिन हो सकता है। लेकिन मार्केट में अलग-अलग योजनाएं उपलब्ध हैं। जिसमें लंबे समय से लिए थोड़ा -थोड़ा इन्वेस्ट करके रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बनाया जा सकता है। साथ ही रेगुलर पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। आईडीबीआई फेडरल भी कुछ ऐसी योजनाएं चला रहा हैं। ये रिटायरमेंट प्लान निवेशकों को लंबे समय तक सेविंग का ऑप्शन देता है। ताकि बुढ़ापे में पॉलिसहोल्डर अपने जरूरतों को पूरा कर सकें और आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

स्मार्ट ग्रोथ प्लान

इस स्कीम में 40 से 80 वर्ष उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इसका खरीद मूल्य (Purchase Price) कम से कम 1,50,000 रुपये है। एनुइटि पेआउट यानि पेंशन के मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक का विकल्प चुन सकते हैं। 1.5 लाख रुपये के निवेश पर सलाना 12000 रुपये और 1000 रुपये मंथली पेंशन का लाभ मिलता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर कrती है।

गरंटिड लाइफटाइम इनकम प्लान

इस स्कीम के तहत ज़िंदगी भर इनकम की गारंटी मिलती है। 45 वर्ष से 85 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश शुरू कर सकता है। पॉलिसी का खरीद मूल्य न्यूनतम 1.5 लाख रुपये और अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर होती है। न्यूनतम 1000 रुपये मंथली पेंशन का मिल सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)                                                         

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews