यदि आप Share Market में निवेश करते हैं तो इस जरूरी बात का रखें विशेष ध्यान

यदि आप Share Market में निवेश करते हैं तो इस जरूरी बात का रखें विशेष ध्यान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट हमेशा से रिस्क वाला मार्केट माना गया है, लोग इसमें बहुत सोच समझकर  निवेश करते हैं यानि पैसा लगाते हैं लेकिन कोरोना काल में निवेशकों की संख्या में वृद्धि हुई।  पिछले कुछ सालों में शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में डीमैट एकाउंट खोले।

आपको बता दें कि जिस तेजी से डीमैट एकाउंट खोले गए उसे देखते हुए इसके लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।  यदि आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और आपने डीमैट एकाउंट खोला है तो ध्यान रखिये कि आपको इसमें केवाईसी कराना जरुरी है।

ये भी पढ़ें – Instagram New Features 2022 : अमेरिका, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत में भी Take A Break फीचर लाॅन्च

यदि आप अपने डीमैट एकाउंट में केवाईसी नहीं कराते हैं तो सम्भावना है कि कहीं ये डिएक्टिव ना हो जाये। आपको बता दें की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने केवाईसी को लेकर एडवाइजरी जारी कर रखी है।  ये BSE की वेबसाइट पर अपलोड भी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि 31 मार्च 2022 तक डीमैट एकाउंट में केवाईसी कराना जरूरी है।

ये भी पढ़ें – Lata Mangeshkar : सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसे किया याद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews