अक्टूबर से होने जा रहा है Aadhaar Card से जुड़े नियम में ये बदलाव , जानें क्या पड़ेगा असर?

अब आप 1 अक्टूबर 2024 से आधार एनरोलमेंट आईडी (Aadhar Enrolment ID) का उपयोग पैन कार्ड (PAN Card) या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए नहीं कर पाएंगे।
Aadhar Card Rules

Aadhaar Card 2024 : भारत में नागरिकों की सही पहचान के लिए आधार एक अहम डॉक्यूमेंट माना जाता है। आज के दौर में यह सरकारी से लेकर सभी प्राइवेट कामों में यूज होता है ।एक तरफ आधार यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया या UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 कर दी है, वही दूसरी तरफ अक्टूबर 2024 से आधार से जुडे़ नियम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

दरअसल, केंद्रीय बजट 2024 में आधार संख्या के बजाय आधार नामांकन ID का उल्लेख करने की अनुमति देने वाले प्रावधान को बंद करने का प्रस्ताव किया गया था, इसके तहत आधार संख्या के बदले आधार नामांकन आईडी, आईटीआर में आधार और पैन आवेदनों का हवाला देने की अनुमति देने वाले प्रावधान एक अक्टूबर 2024 से लागू नहीं होंगे यानि अब आप पैन आवंटन के लिए आवेदन पत्र और अपने आयकर रिटर्न में अपने आधार नामांकन ID का उल्लेख नहीं कर पाएंगे।

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 139AA के तहत पैन कार्ड या आईटीआर के लिए आधार नंबर देना जरूरी हो जाएगा।अधिनियम की धारा 139AA के तहत 1 जुलाई, 2017 से प्रभावी पैन आवेदन पत्र और आयकर रिटर्न में आधार संख्या का उल्लेख करने के लिए पात्र व्यक्तियों की आवश्यकता होती है।

Aadhaar Card के बारें में प्रमुख बातें

  • भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह जारी किया जाता है।
  • यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है।
  • ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • इसका उपयोग पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews