PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 31 अगस्त तक खत्म करने लें ये काम, वर्ना होगा भारी नुकसान

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 31 अगस्त तक खत्म करने लें ये काम, वर्ना होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपका भी पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। PNB ने सोशल मीडिया पर ग्राहकों के लिए अपडेट जारी की है। जिन भी खाताधारकों का केवाईसी अपडेट बाकी वो 31 अगस्त तक यह काम निपटा लें। ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट भी बंद हो सकता है। बता दें की आरबीआई के निर्देश के मुताबिक हर ग्राहक का केवाईसी अपडेट करना जरूरी होगा।

यह भी पढ़े… पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़, पारिवारिक पेंशन में 7.5 गुना तक की वृद्धि, आदेश जारी, मिलेगा 1 लाख रुपए से अधिक का लाभ

जिन ग्राहकों ने 31 मार्च 2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं किया था, उनके लिए 31 अगस्त 2022 तक इस काम को निपटाने का आखिरी मौका है। बैंक हर महीने अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए केवाईसी अपडेट के लिए आगाह करता है। बता दें की जिन्होंने मार्च में केवाईसी अपडेट कर लिया है उन्हें फिर से अपडेट करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े… Maruti Suzuki Alto K10 भारत में हुई लॉन्च, दमदार लुक और आकर्षक फीचर्स, यहाँ जानें चौंकाने वाली कीमत

आप पीएनबी के टॉल फ्री नंबर पर कॉल करके यह पता लगा सकते हैं की आपका केवाईसी अपडेट हुआ है की नहीं। हालांकि बैंक मैसेज के जरिए आपको इसकी जानकारी खुद देता है। लेकिन ऐसा ना हो तो आप इन दो नंबर पर कॉल कर सकते हैं: 1800 180 2222 या 1800 103 2222, इन दोनों नंबर पर आपको केवाईसी की जानकारी मिल जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews