Credit Card Rules: दिसंबर में इन 4 बैंकों ने किया क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव, ग्राहकों के जेब पर पड़ेगा असर, देखें खबर 

दिसंबर में 4 बड़े बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। ग्राहकों को शुल्क का बोझ बढ़ सकता है।
Credit Card New Rules

Credit Card Rules: दिसंबर में कई बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदले किया है। जिसका प्रभाव यूजर्स पर भी पड़ेगा। चार्ज का बोझ बढ़ सकता है। इस लिस्ट में पब्लिक और प्राइवेट दोनों बैंक शामिल हैं। एक्सिस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम 20 दिसंबर या इससे बाद लागू होंगे। वहीं एसबीआई और यस बैंक बैंक ने संशोधित नियमों को लागू भी कर दिया है।

यस बैंक ने क्रेडिट कार्ड रिडेंप्शन और लाउंज एक्सेस में बदलाव किया है। 1 दिसंबर से फ्लाइट और होटल के लिए रिडीम किए जाने वाले रिवार्ड प्वाइंट की संख्या सीमित हो चुकी है। रिडेंप्शन कैप कार्ड के प्रकार के हिसाब से होगी। 1 अप्रैल से कॉप्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नियम लागू होंगे। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने भी यूटिलिटी पेमेंट और रिवार्ड प्वाइंट से जुड़े बदलाव किए हैं। अब 50,000 रुपये से अधिक के यूलिटीटी पेमेंट पर 1% शुल्क लगेगा। डिजिटल गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े लेनदेन पर रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा।

20 दिसंबर से लागू होगा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का नियम (Axis Bank) 

प्राइवेट बैंक ने क्रेडिट कार्ड ब्याज दर और फीस में बदलाव किया है, जो 20 दिसंबर से लागू होगा। EDGE रिवार्ड और माइल्स के लिए रिडेंप्शन शुल्क लगेगा। नकद भुगतान के लिए 99 रुपये 18% जीएसटी के साथ शुल्क लगेगा। वहीं माइलेज प्रोग्राम में अंक ट्रांसफर करने के लिए 199 रुपये (18% जीएसटी के साथ) फीस लगेगी। चार्जेस एक्सिस बैंक मैग्नस, एलटस और रिजर्व कार्डों पर लागू होंगे। ओलंपस और होराइजन जैसे सिटी-प्रोटेज पर लागू  नहीं होगा। मासिक ब्याज दर 3.75% हो गया है। ऑटो डेबिट रिवर्सल और चेक रिटर्न पर 500 रुपये या अधिक राशि पर 2% (जो भी अधिक हो) शुल्क लगेगा। ब्रांच में नकद भुगतान पर 175 रुपये चार्ज लगेगा। एमडी का भुगतान लगातार दो चक्रों तक नहीं करने पर 100 रुपये जुर्माना लगेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक वॉलेट लोड और गेमिंग लेनदेन पर भी शुल्क देना होगा। 25 हजार रुपये से अधिक उपयोगिता भुगतान पर भी चार्ज का भुगतान करना होगा।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक क्रेडिट कार्ड नए नियम (AU Small Finance Bank) 

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इक्जिगो एयू क्रेडिट कार्ड का संशोधित फीचर 22 दिसंबर से लागू होगा। अब कार्डहोल्डर्स को एजुकेशन, रेंट, सरकारी सेवाओं और बीबीपीएस के जरिए भुगतान पर रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन पर 0% फॉरेक्स मार्कअप की शुरुआत के लिए इंटरनेशनल लेनदेन पर रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। टेलीकॉम, बीमा और यूटिलिटी पर खर्च किए गए प्रत्येक 100 रुपये के लिए 1 रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। लेकिन हर बीमा लेनदेन पर रिवार्ड प्वाइंट की सीमा 100 होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews