आयकर विभाग ने दी टैक्सपेयर्स को सौगात, लॉन्च किया एक खास App, प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेंगी ढेरों सुविधाएं

आयकर विभाग ने दी टैक्सपेयर्स को सौगात, लॉन्च किया एक खास App, प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेंगी ढेरों सुविधाएं

AIS App for Taxpayers: आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। जिसका नाम “AIS For Taxpayers” है। इस ऐप के माध्यम से करदाता  टैक्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अपडेट्स मोबाइल पर ही देख पाएंगे। सिंगल प्लेटफ़ॉर्म पर उन्हें ढेरों सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आयकर विभाग ने बताया कि इस ऐप पर टैक्सपेयर्स को वार्षिक TDS/TCS, ब्याज, शेयर सौदों और लाभांश की व्यापक सूचना मिलेगी। इतना ही नहीं ऐप पर वे लोग अपनी राय भी शेयर कर पाएंगे।

ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

आयकर विभाग के मुताबिक टैक्सपेयर्स इस ऐप पर वार्षिक सूचना विवरण/टैक्स इन्फॉर्मैशन समरी (TIS) की जानकारी भी उपलब्ध होगी।  गूगल प्ले स्टोर से कोई भी इसे डाउनलोड कर सकता है। यहां आप जीएसटी के आँकड़े, विदेशी प्रेषण, आयकर रिफ़ंड, कर भुगतान आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस ऐप को अनुपालन को सुगम बनाने और करदाता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पेश किया है।

ऐसे उठायें App का लाभ 

ऐप पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको अपने पहले इसे डाउनलोड करना होगा। उसके बाद अपने पैन नंबर का विवरण डालकर रजिस्ट्रेशन करें। ई-फिलिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आइडी पर एक ऑथेन्टिकैट OTP जाएगा। फिर 4 डिजिट का एक पिन सेट के लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews