Hindi News

Thursday Gold Rate : गोल्ड में फिर आया उछाल, जानिए 7 मई का 10 ग्राम का सोने का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
गुरुवार को भारतीय सराफा बाजार में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,52,390 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,39,900 रुपये दर्ज की गई है। चांदी के दाम 2, 70,000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
Thursday Gold Rate : गोल्ड में फिर आया उछाल, जानिए 7 मई का 10 ग्राम का सोने का लेटेस्ट रेट

Gold latest rate

मई महीने के पहले हफ्ते में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका-ईरान के मध्य संभावित शांति समझौते की खबरों से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 7 मई 2026 को सोना का भाव 1.50 लाख के पार और चांदी का रेट 2.70 लाख के आसपास पहुंच गया है। आज 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,52,390 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,39,900 रुपये दर्ज की गई है। चांदी 2, 70,000 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है।

वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमतें 4,600 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई हैं। औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर के 77 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचने से कीमतों को सहारा मिला है, जो निवेश के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है। हालांकि बावजूद इसके अनिश्चितता के दौर में सोना अभी भी एक सुरक्षित निवेश बना हुआ है।

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सहमति बनने की खबरें आ रही हैं। अमेरिका ने ईरान को एक पेज का समझौता प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईरान इस पर जवाब दे सकता है। इस खबर से होर्मुज जलडमरूमध्य के अहम समुद्री मार्ग से ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार सुचारू होने की उम्मीदें बढ़ी हैं।  यदि मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव समाप्त हो जाता है तो सोना चांदी का बाजार फिर स्थिर हो सकता है और तेल की कीमतों में भी राहत देखने को मिल सकती है। बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन फ्रीडम’ पर अस्थायी रोक लगाने की भी घोषणा की है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

बाजार में भी यह उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले दिनों में तनाव कम हो सकता है और तेल की कीमतों में भी और नरमी देखने को मिल सकती है।  अगर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है, तो इसके तेल की कीमतें $120 के पार जाने का डर है, जिसका सीधा असर महंगाई और धातुओं की कीमतों पर पड़ेगा। ​फिलहाल 1 डॉलर की कीमत 94 रुपए के आसपास है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें $100 प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो, पश्चिमी एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर के इंडेक्स में उतार-चढ़ाव सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी और कमोडिटी बाजार में निवेशकों का बढ़ता रुझान भी तेजी का कारण है । शादियों के सीजन और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता को देखते हुए, सोने में निवेश के लिए थोड़ा धैर्य रखना सही है। धीरे-धीरे खरीदारी करना भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews